फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मारपीट के मामले में युवक बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कैथल की अदालत ने मारपीट, गंभीर चोट पहुंचाने, सबूत मिटाने और धमकी देने के मामले में बलवंत सिंह को बरी कर दिया। अदालत ने पाया कि अभियोजन पक्ष आरोप साबित करने में असफल रहा और मुख्य गवाहों ने भी उसका साथ नहीं दिया।
विज्ञापन

मामले के अनुसार 20 नवंबर 2023 को सदर थाना में दर्ज एफआईआर में आरोप लगाया गया था कि खेतों की मेढ़ के विवाद के कारण बलवंत सिंह और उसके बेटे ने मंजीत सिंह पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे घायल कर दिया था। पुलिस ने जांच पूरी कर अदालत में चालान पेश किया था। सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता ने अदालत में आरोपों का समर्थन नहीं किया और आरोपी की पहचान करने से भी इन्कार कर दिया। उसने कहा कि उस पर हमला करने वाले व्यक्ति अज्ञात थे। दूसरे गवाह ने भी अभियोजन पक्ष का साथ नहीं दिया। अभियोजन के पक्ष में कोई ठोस तथ्य सामने नहीं आ सका। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपी की पहचान और आरोपों को संदेह से परे साबित करने में पूरी तरह विफल रहा है। ऐसे में आरोपी को दोषी ठहराने का कोई आधार नहीं बचता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें