फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डेबिट कार्ड बदल ठगी का आरोपी युवक रोहतक में गिरफ्तार

Fri, 31 Jan 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल/रोहतक। एटीएम बूथ पर रुपये निकालने के दौरान डेबिट कार्ड बदलकर 50 हजार रुपये की ठगी करने के आरोपी को पुलिस ने काबू किया है। उसके कब्जे से 15 हजार रुपये और बाइक बरामद की है। आरोपी ने रोहतक में तीन और जींद में एक घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

प्रभारी एवीटी स्टाफ निरीक्षक अनेश कुमार ने बताया कि भरत कॉलोनी निवासी जिले सिंह 21 मई 2024 को शीला बाईपास स्थित बूथ से रुपये निकालने गए थे। यहां एक युवक ने मदद करने के बहाने से उसका एचडीएफसी बैंक का डेबिट कार्ड बदल दिया। इसके बाद 50 हजार रुपये भी निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद मूलत: कैथल निवासी राजू को गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्तमान में इंद्रा कॉलोनी में रहता है और उसे गिरफ्तार किया है। उससे 15 हजार रुपये और वारदात में प्रयुक्त की गई बरामद की है। इसके अलावा भी आरोपी ने रोहतक में तीन और जींद में कार्ड बदलकर एक वारदात को अंजाम दिया था। संवाद­
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें