कैथल। पूंडरी क्षेत्र के एक गांव से 19 वर्षीय युवती लापता हो गई। वह 10 नवंबर को सहेली के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए पूंडरी जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद घर वापस नहीं आई। परिजन ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। युवती के पिता की शिकायत पर पूंडरी थाना पुलिस ने गुमशुदगी की प्राथमिक दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई की है। संवाद