फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियों को पकड़ा

Tue, 16 Sep 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। ढांड रोड स्थित बेस्ट होटल में महिला थाना पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रेड की। इस दौरान होटल में दो युवतियां और दो युवक आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए। पुलिस ने सभी को पकड़कर महिला थाने ले जाया, जबकि होटल के मालिक मौके पर नहीं पाए गए और उन्हें पूछताछ के लिए बाद में थाने बुलाया गया है।

महिला थाना पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई उन शिकायतों के आधार पर की गई थी जो लंबे समय से पुलिस तक पहुंच रही थीं। रेड के लिए एसएचओ वीना के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया और सादे कपड़ों में होटल पहुंचकर युवकों और युवतियों को मौके से पकड़ लिया गया। एसएचओ वीना ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि ढांड रोड स्थित इस होटल में जिले के बाहर से महिलाओं और युवतियों को बुलाकर उनसे देहव्यापार जैसे अनैतिक कार्य करवाए जाते थे। इसके बदले उन्हें निर्धारित राशि दी जाती थी।
विज्ञापन


कमरों में मिले युवक व युवतियां ः सूचना पर पुलिस की टीम ने दोपहर को छापा मारा। मौके पर वहां जाकर देखा तो दो कमरों में दो युवक व उनके साथ दो युवतियां आपत्तिजनक हालात में पाई गई। पुलिस ने सभी को मौके से पकड़ लिया और महिला थाने ले गई।
विज्ञापन


प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया कि युवतियां कैथल की नहीं हैं और उन्हें अन्य जिलों से बुलाकर इस अनैतिक काम में शामिल किया जा रहा था। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। होटल के मालिक के खिलाफ भी नियम अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें