फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल में मर्डर: आपसी झगड़े के चलते युवक की पीटकर हत्या, दोस्त के साथ उसके मामा के घर आया हुआ था मृतक

Fri, 24 May 2024 03:07 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

राहुल की दोस्ती गांव के ही दीपक के साथ है। वह 21 मई को अपने दोस्त दीपक के साथ उसके मामा के घर गांव अटैला में आया था। 23 मई को गांव अटैला में रात करीब 10 बजे झगड़ा हो गया। इसमें उसके बेटे राहुल की चोटें लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैथल के गांव अटेला में आपसी झगड़े के चलते वीरवार रात के समय 21 वर्षीय युवक को पीटकर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। युवक अपने एक दोस्त के साथ उसके मामा के घर आया हुआ था। युवक के बचाव में आए अन्य लोगों पर भी आरोपियों ने किया डंडे व दरांत से हमला किया। ग्रामीणों ने पुलिस व एंबुलेंस को कॉल कर घटना की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची। मृतक व घायलों को अस्पताल में पहुंचाया। इसके बाद तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की। 

विज्ञापन


कैथल के सदर थाना में शिकायत देकर जींद के किला जफरगढ़ गांव निवासी रामेश्वर ने बताया कि वह एक कपड़े की दुकान पर काम करता है। उसके पांच बेटे हैं। एक 21 वर्षीय बेटा राहुल रोहतक में एक निजी कंपनी में काम करता है। राहुल की दोस्ती गांव के ही दीपक के साथ है। वह 21 मई को अपने दोस्त दीपक के साथ उसके मामा के घर गांव अटैला में आया था। 23 मई को गांव अटैला में रात करीब 10 बजे झगड़ा हो गया। इसमें उसके बेटे राहुल की चोटें लगने से मौत हो गई।

बेटे की मौत की सूचना मिलते ही वह परिजनों के साथ कैथल के सरकारी अस्पताल में पहुंचा। वहां पर दीपक, सागर, बलवान व नरमा देवी घायल मिले। उन्हें इनसे से जानकारी मिली कि लखन, अर्जुन निवासी अटैला व गुरचरण निवासी आंधली व उनके के बीच किसी बात को लेकर झगडा हुआ था। लखन, गुरचरण, अर्जुन के हाथों में डंडे व दरांत थे। सभी ने झगड़ा किया। बेटे राहुल की मौत झगड़े में लगी चोट के कारण हुई है। जांच अधिकारी एसएचओ रोहताश कुमार ने बताया कि राहुल की मौत के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें