फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कार की टक्कर से पैदल जा रहे युवक की मौत

Mon, 15 Dec 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कैथल-कुरुक्षेत्र रोड पर ग्योंग गांव के पास कार की टक्कर से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक सड़क पर पैदल जा रहा था। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है।
इस संबंध में ग्योंग गांव निवासी विक्रम सिंह ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव ग्योंग निवासी विक्रम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि, शनिवार रात करीब 8:30 बजे एक युवक उनके गांव के पास से जा रहा था। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार चालक ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। विक्रम ने बताया कि अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी की शक्ति सिंह ने बताया कि पुलिस के पास सूचना आई थी। सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंच गई। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया है, जिसे 72 घंटे तक अस्पताल में ही रखा जाएगा। उसके बाद शव का संस्कार करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें