फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पुर्तगाल भेजने का झांसा दे युवक को केन्या भेजा, 12.50 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव कांगथली के युवक को पुर्तगाल भेजने का झांसा देकर एजेंटों ने पहले उसे केन्या भेज दिया और बाद में पुर्तगाल का फर्जी वीजा थमाकर 12.50 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने अलग-अलग बहानों से रकम वसूली।
विज्ञापन

वीजा फर्जी मिलने पर रुपये वापस मांगे गए तो मामला पंचायत तक पहुंचा। वहां एक लाख रुपये लौटाए गए लेकिन शेष रकम अब तक नहीं दी गई। शिकायत के अनुसार दंपती समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। कांगथली निवासी गुरमीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि लेंडर पीरजादा निवासी जसविंद्र सिंह उर्फ छिन्दा और उसकी पत्नी सर्व कौर लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं।
जान-पहचान के कारण उसने अपने बेटे शिव कुमार को पुर्तगाल भेजने की बात की। दंपती ने 12-13 लाख रुपये में उसे विदेश भेजने का भरोसा दिया। आर्थिक स्थिति कमजोर होने की बात कहने पर आरोपियों ने भरोसा दिलाया कि बेटा विदेश जाकर कमाई करेगा और रकम बाद में चुका देगा। इसके बाद जसविंद्र सिंह उसकी आढ़त की दुकान से 40 हजार रुपये ले गया और प्रक्रिया शुरू करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत में आरोपियों ने एक लाख रुपये वापस किए लेकिन शेष रकम नहीं लौटाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें