फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मकान की दीवार के नीचे दबने से युवक की मौत

Fri, 10 Nov 2023 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाई। करोड़ा गांव में 14 फीट की दीवार के नीचे दबने से युवक की मौत हो गई। घर बनाते समय वह चिनाई का काम कर रहा था, तभी हादसा हो गया। मलबे में दबने से युवक की जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

करोड़ा गांव निवासी सतीश (40) अपना घर बनवा रहा था। वीरवार सुबह 11 बजे के आसपास वह दीवार की चिनाई स्वयं कर रहा था। अचानक दीवार जोरदार धमाके के साथ भरभरा कर गिर गई। दीवार के मलबे में सतीश दब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने मलबा हटाकर सतीश को किसी तरह बाहर निकाला लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। सतीश के परिवार में उनकी पत्नी और बुजुर्ग माता के अलावा चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। बच्चों की उम्र कम है और घर में कमाने वाला और कोई भी नहीं है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व सरकार से आर्थिक मदद करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें