फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फंदा लगाकर युवक ने दी जान

Sat, 12 Oct 2024 04:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। शहर की एक कॉलोनी में रहने वाले करीब 25 वर्षीय युवक ने बाबा शीतलपुरी तालाब के पास पेड़ पर फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। हालांकि युवक के मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं लग पाया है, लेकिन मामले में पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान अनुसार इत्तेफाकिया मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन


एक कॉलोनी निवासी युवक ने बताया कि उसका 25 वर्षीय भाई मानसिक तौर पर परेशान था। इसी परेशानी के चलते उसने फांसी लगाकर अपना जीवन समाप्त कर ली।

शहर थाना एसएचओ बीरसिंह ने बताया कि सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मृतक के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने इत्तेफाकिया मौत की धाराओं के तहत मामले में कार्रवाई की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें