संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पिहोवा चौक पर पांच आरोपियों ने एक युवक पर डंडे व लाठियों से हमला कर घायल कर दिया। पीडि़त का आरोप है कि हमला करने के साथ आरोपियों ने उसकी कार के शीशे तोड़ दिए व जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
डोगरा गेट कैथल निवासी मुखत्यार सिंह ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि 30 सितंबर को रात करीब आठ बजे उसका बेटा विश्वजीत अपने किसी कार्य से कार में सवार होकर पिहोवा चौक पर गया था। अचानक वहां पर आरोपी मिथलेश, गगन, गगन का लडक़ा, उसका कर्मचारी व रविंद्र ने उसके लडक़े पर डंडे व लाठियों से हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए।
इस बीच आरोपियों ने उसकी कार के शीशे तोड़ दिए थे और उसे जान से मारने की धमकी दी। लोगों को देखकर आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। मामले के संबंध में जांच अधिकारी राममेहर ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।