कैथल। चीका में तीन आरोपियों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव कांगथली निवासी जीराराम ने चीका थाना में शिकायत दी कि 29 अगस्त को दोपहर के समय आरोपी रविंद्र व दो अन्य युवकों ने चीका में उस पर चाकू से हमला कर दिया। दो आरोपियों ने उसकी बाजू पकड़ी ली और एक ने चाकू मारा। थाना प्रभारी सुरेश ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद