कैथल। गांव क्योड़क में एक आरोपी ने एक युवक पर गंडासी से हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव निवासी राजीव ने सदर थाना में शिकायत दी कि 30 जुलाई को गांव के ही आरोपी गोलू ने उस पर गंडासी से हमला कर उसे घायल कर दिया। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। एसएचओ रोहताश ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद