फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएल के लिए भी लगाने पड़ेंगे चक्कर : शिक्षक संघ

Wed, 11 Mar 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ (संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ) एवं स्कूल टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों ने महानिदेशक माध्यमिक शिक्षा हरियाणा के उस आदेश का कड़े शब्दों में विरोध किया है, जिसके तहत शिक्षा विभाग की महिला कर्मचारियों के लिए चाइल्ड केयर लीव (सीसीएल) लेना और अधिक जटिल हो गया है। संघ ने इस आदेश को महिला विरोधी बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की है।

संघ के राज्य महासचिव रामपाल शर्मा, जिला प्रधान रामफल दयोहरा, जिला सचिव अमरनाथ किठानिया, वरिष्ठ उपप्रधान विद्यावती, सहसचिव शमशेर कालिया, संगठन सचिव सुरेश द्रविड़ सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पहले ही महिला कर्मियों को सीसीएल लेने के लिए स्कूल, बीईओ, डीईईओ, डीईओ और निदेशालय के चक्कर काटने पड़ते थे। अब नए आदेश के तहत उन्हें उपायुक्त कार्यालय में भी जाना पड़ेगा, जिससे प्रक्रिया और अधिक जटिल हो जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि महानिदेशक शिक्षा हरियाणा के नए निर्देशों के अनुसार विभाग में कार्यरत महिला कर्मचारियों के सीसीएल से संबंधित मामलों को संबंधित उपायुक्त से अनुमोदन के बाद ही डीईईओ और डीईओ के माध्यम से निदेशालय भेजा जाएगा। इससे स्पष्ट है कि अब महिला कर्मचारियों को छुट्टी लेने के लिए जिला उपायुक्त कार्यालय के भी चक्कर लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन


संघ नेताओं ने कहा कि चाइल्ड केयर लीव किसी प्रकार की खैरात नहीं है, बल्कि यह कर्मचारियों के संयुक्त संघर्ष का परिणाम है। ऐसे में सरकार को इस तरह के आदेश जारी कर महिला कर्मचारियों के अधिकारों को सीमित नहीं करना चाहिए। उन्होंने मांग की कि उक्त आदेश को शीघ्र रद्द किया जाए, ताकि महिला कर्मचारियों को अनावश्यक परेशानियों से बचाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें