कैथल। श्री मेहंदीपुर बालाजी दर्शन सेवा समिति की ओर से सेक्टर 19 के पार्ट वन के कम्यूनिटी सेंटर में भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल जागरण, सुंदरकांड पाठ व भंडारे का आयोजन किया गया। जागरण में भजन गायक शीतल पांडे ने भजनों से बजरंग बली की महिमा का गुणगान किया। उनके भजन ‘मेरा इतना सा काम कर दो हनुमान, राम जी के चरणों में रहते हो तुम, रामजी जो कहते, वो करते हो तुम पर’ श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।
रामजी के संग रहते तुम, आठ याम, रामजी से मिलवा दो होगा एहसान। मेरा इतना सा काम कर दो। खड़ताल लेकर नाचे अंजनी का लाल, कोई देखे या न देखे बाबा देख रहा है, मेरी कुटिया के भाग आज खुल गए है पर श्रद्धालु जमकर झूमे। भजन गायिका भावना सवरांजली ने भजन करो भरी जवानी में और देखो देखो आ गया बजरंग वाला है और बता मेरे यार सुदामा से सभी का मन मोह लिया। संस्था की तरफ से भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमे हजारों भगतों ने प्रसाद ग्रहण किया। पंडित राजन शर्मा जगाधरी वाले ने सुंदर कांड का पाठ किया और मंच संचालन टोनी निसिंग वाले ने किया।
समिति के प्रधान संदीप गर्ग ने सभी आए हुए भगतों को भगवान हनुमान जी के जन्मोत्सव की बधाई दी। इस मौके पर मंदीप गर्ग, हैप्पी गर्ग, संजय गर्ग (नमक वाले), विजय गर्ग (साबुन वाले), वेद मित्तल, नंद लाल मित्तल, अश्वनी गर्ग, रोहित बंसल, राकेश गुप्ता, रमन मेहता, बालक राम, बाबू राम टीक आदि उपस्थित रहे।