फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्टल पर कर सकते हैं साइबर क्राइम की शिकायत

विज्ञापन
You can complain about cyber crime on the portal - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
साइबर क्राइम से संबंधित शिकायत को अब ऑनलाइन पोर्टल पर भी दर्ज करवाया जा सकता है। एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने का तरीका बहुत ही आसान है। आमजन राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल ( एनसीआरपी पोर्टल) पर जाकर साइबर क्राइम से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं। पोर्टल पर साइबर क्राइम से संबंधित शिकायतों को दो भागों में बांटा गया हैं। पहला महिला और बच्चों से संबंधित साइबर क्राइम व दूसरा अन्य साइबर क्राइम। महिलाओं और बच्चों से संबंधित साइबर अपराध की गुमनाम तरीके से या रिपोर्ट और ट्रैक तरीके से शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत दर्ज कराने के लिए राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग के लिंक पर क्लिक करें। शिकायत करने के लिए सबसे पहले मैं सहमत हूं बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद उपयोगकर्ता का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। ये सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शिकायत दर्ज हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें