फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एशियन बॉक्सिंग के लिए योगेश रवाना

Sun, 22 Oct 2023 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। किठाना गांव के बॉक्सर योगेश ढांडा एशियन यूथ एवं जूनियर चैंपियनशिप के लिए कजाकिस्तान के अस्थाना के लिए शनिवार को रवाना हुए। यह प्रतियोगिता 23 से चार नवंबर तक होगी। योगेश ढांडा के पिता पीटीआई रणधीर ढांडा ने बताया कि योगेश 57 किलो भार वर्ग में बॉक्सिंग खेलता है। उनका चयन 5 से 20 अक्तूबर तक साई पटियाला में चल रहे शिविर में हुआ। वहां उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर उनका चयन एशियन यूथ एंड जूनियर प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उन्होंने बताया कि योगेश कक्षा 11वीं का विद्यार्थी है और लगातार चार वर्षों से वह स्कूली प्रतियोगिता में भाग लेकर राष्ट्रीय पदक जीत रहा है। इस अवसर पर कोच राजिंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, अमरजीत, पीटीआई सुनील, नरेंद्र कुमार, अनूप धीमान, संदीप ने खिलाड़ी योगेश को शुभकामनाएं दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें