फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढांड में करवाया योग प्रोटोकॉल

Sat, 14 Jun 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
ढांड। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढांड में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग, खेल विभाग और पंचायत विभाग का पूर्ण सहयोग रहा।
विज्ञापन

आयुष विभाग की ओर से योग सहायक विजय कुमार, राजकुमार, सुनील कुमार, रेखा देवी, तथा भारतीय योग संस्थान से विभा गोयल ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों को योगासन और प्राणायाम का अभ्यास करवाया।

डॉ. जितेंद्र गिल और डॉ. प्रेमचंद ने योग के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग जीवन शैली का एक अनिवार्य हिस्सा बनना चाहिए।
विज्ञापन


योग सहायकों ने प्रतिभागियों को योग के मूल सिद्धांत, विभिन्न आसन, तथा प्राणायाम तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योग से मानसिक शांति के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। कार्यक्रम के दौरान योग दिवस पोर्टल पर पंजीकरण के लिए सभी प्रतिभागियों को प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर डॉ. ममता, रोबिन, रवि, पंकज, दीपक कुमार, जगदीश, पवन कुमार सहित विद्यालय और विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें