फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग से पूरे विश्व के लोग हो रहे निरोग : अशोक कुमार

विज्ञापन
​शिविर में भाग लेते साधक व संबों​​धित करते मुख्याति​थि। स्वयं
विज्ञापन
गुहला चीका। भारतीय योग संस्थान जिला इकाई चीका की ओर से तीन दिवसीय मोटापा रोग निवारण योग शिविर संपन्न हो गया। शिविर का शुभारंभ महावीर दल के पूर्व प्रधान सतप्रकाश गर्ग ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में रिटायर्ड डीएसपी अशोक कुमार व समाज सेवी मोती राम गर्ग ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। योग प्रशिक्षक दीपक सिंगला ने साधकों को सूक्ष्म क्रियाओं के साथ साथ शीशुपाल आसन का अभ्यास करवाया। रिटायर्ड डीएसपी अशोक कुमार ने कहा कि योग भारतीय ऋषि मुन्नियों की देन है लेकिन वर्तमान में पूरे विश्व के लोग आज योग से स्वस्थ हो रहे, इस पर हम सब भारतवासियों को गर्व करना चाहिए। शिविर में 120 महिला व पुरुष साधकों ने भाग लिया। शिविर के अंत में 12 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सभी साधकों ने आयुष विभाग के सहयोग से एक योग यात्रा निकाली गई।

शिविर में भाग लेते साधक व संबोंधित करते मुख्यातिथि। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें