फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर : राजेश शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में ताऊ देवीलाल पार्क में योग प्रोटोकॉल का विशेष अभ्यास सत्र आयोजित किया गया। यह सत्र पतंजलि जिला प्रभारी आचार्य हरिओम के मार्गदर्शन में और योग शिक्षक राजेश शर्मा की ओर से प्रातःकालीन योग कक्षा में संपन्न हुआ। योग शिक्षक राजेश शर्मा ने उपस्थित साधकों को सामान्य योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है जिसे आज संपूर्ण विश्व ने स्वीकार किया है। इस मौके पर विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की क्रियाओं का अभ्यास करवाया गया। उन्होंने सभी से नियमित योगाभ्यास करने और 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें