फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: योग से बढ़ती है मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक ऊर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। पतंजलि योग समिति भारत स्वाभिमान ने ताऊ देवी लाल पार्क चीका में योग दिवस की रिहर्सल करवाई। समिति के तहसील प्रभारी जयभगवान ने बताया कि स्वस्थ जीवन के लिए योग बहुत जरूरी है। योग से जहां व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ होता है, वहीं मानसिक तौर पर भी मजबूती प्रदान होती है। इसलिए हर व्यक्ति को चाहिए कि वह योग की कोई न कोई क्रिया जरूर करें। योग को करने से रोग पास नहीं आता। उन्होंने कहा कि योग मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ाता है। योग मन को शांत रखने का अभ्यास है। अलग-अलग योग मुद्राएं व्यक्ति के शरीर को मजबूत और लचीला बनाती हैं। भाग-दौड़ के व्यस्त जीवन में ध्यान, स्थिरता और शांति प्रदान करता है। कोरोना महामारी के बाद योग का महत्व और बढ़ गया है। इससे श्वसन संबंधी बीमारियों से बचाव होता है। उन्होंने कहा कि पार्क में पिछले तीन दिनों से योग दिवस की रिहर्सल चल रही है। इस अवसर पर युवा तहसील प्रभारी गुरमीत सीड़ा, सुशील जिंदल, ईश्वर चंद, इंद्रमोहन, कश्मीरी लाल गर्ग, राजपाल वर्मा, लीला राम, रविंदर पाली, तरसेम चंद, सुंदर जैन भी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें