फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अतिरिक्त अनाज मंडी में मनाया जाएगा योग दिवस

Sat, 24 May 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में सीटीएम गुरविंद्र सिंह ने शुक्रवार को जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के संदर्भ में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 21 जून को अतिरिक्त अनाज मंडी में जिला स्तर पर हर साल की तरह इस बार भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इससे पहले 20 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की अंतिम रिहर्सल करवाई जाएगी तथा मैराथन दौड़ का आयोजन भी होगा।

इस संदर्भ में संबंधित विभागों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। सभी विभाग अपनी अपनी तैयारियों शुरू कर दें। उन्होंने सभी विभागाध्यक्ष/कार्यालय अध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे अपने अधीन कार्यरत सभी अधिकारियों/कर्मचारियों योग दिवसीय में जरूर भेजें।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 21 जून को सुबह सात बजे योग दिवस समारोह का शुभारंभ होगा। इसके लिए आरटीए गिरिश चावला को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिला स्तरीय कार्यक्रम में करीब पांच हजार लोग हिस्सा लेंगे। इसमें सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली बच्चे, खिलाड़ी, योग प्रशिक्षु, एनसीसी व एनएसएस कैडेट्स, नेहरू युवा केंद्र के क्लबों से जुड़े लड़के एवं लड़कियां व जनप्रतिनिधि शामिल हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस आयोजन में आयुष, पुलिस, हरियाणा रोडवेज, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, जन स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास विभाग, वन विभाग, बागवानी, बिजली विभाग सहित सभी विभाग अपनी अपनी ड्यूटी का ईमानदारी के साथ पालन करें।जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शकुंतला दहिया ने बताया कि योग दिवस 2025 की तैयारियों के लिए कैथल, कलायत, राजौंद, पूंडरी, ढांड, सीवन, गुहला खंड में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें 26 व 28 मई को प्रत्येक ब्लॉक पर पीटीआई एवं डीपीई को योग विशेषज्ञ एवं आयुष योग सहायकों की ओर से योग प्रोटोकॉल की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके पश्चात पीटीआई एवं डीपीई स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों को योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण देंगे। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट, नगर परिषद ईओ दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें