फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बीपीआर पब्लिक स्कूल ढांड में यशिका सिंह रहीं अव्वल

Thu, 15 May 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ढांड। सीबीएसई की 10वीं एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम में बीपीआर पब्लिक स्कूल ढांड के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 10वीं में यशिका सिंह ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दीपांशी द्वितीय रहीं। 12वीं चिराग ने कॉमर्स संकाय में 83 प्रतिशत, राखी 82 प्रतिशत केशवी 77.4 प्रतिशत रितिका 75 प्रतिशत दिशु 75 प्रतिशत एवं मनप्रीत ने 74.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नाम रोशन किया। संवाद
विज्ञापन


10वीं में कुश के 98.4 प्रतिशत अंक

कैथल। इंडस पब्लिक स्कूल में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर छात्रों एवं अभिभावकों के लिए अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। 10वीं में कुश ने 98.4 प्रतिशत अंकों से प्रथम स्थान, मानित सिंह ने 97.8 प्रतिशत से द्वितीय व गीतेश ढांडा ने 97.2 प्रतिशत से तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं, कक्षा 12वीं का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। रोहित ने कैमिस्ट्री में 97 एवं बायोलॉजी में 94, बिंदु ने बिजनेस स्टडी और फिजिकल एजुकेशन में 97, जागृति ने इंग्लिश में 97, मुस्कान ने हिंदी में 94 एवं इकोनॉमिक्स में 95 अंक अर्जित कर उत्कृष्टता का परिचय दिया। प्रधानाचार्या तनु पूनिया ने विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें