फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्रकृति संतुलन बनाए रखने को यज्ञ जरूरी ः आचार्य शुभम

Wed, 03 Apr 2024 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। सीवन रोड पर सर्व ब्राहमण धर्मशाला में जन कल्याण के लिए चल रहे शिव शक्ति महायज्ञ व दिव्य महाआरती में श्रीमद्भागवत कथा के साथ यज्ञ किया गया। को आचार्य शुभम द्विवेदी ने श्रीमद्भागवत कथा सुनाई। समझाया कि प्रकृति संतुलन बनाए रखने के लिए करना यज्ञ जरूरी है।

उन्होंने कहा कि मानव जीवन जो मिला हो साधना भजन के लिए है ना की भोग के लिए। सत्संग से विवेक की प्राप्ति होती है। सत्संग से जीवन जीने की राह मिलती व सभी कष्टों से मुक्ति मिलती।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बुधवार को भगवान श्री कृष्ण का प्राकट्य उत्सव मनाया जाएगा । शाम को दिव्य महाआरती रात आठ बजे से लगभग 10 बजे तक चली। इसमें सैंकड़ो भगतो ने भाग लिया।

इससे पूर्व सुबह जगद्गुरु त्रिपुरा पीठाधिश्वर च्रकवती यज्ञ सम्राट सनातन धर्म प्रचारक श्री श्री 1008 हरिओम महाराज ने हवन कुंड में आहुतियां डलवाई गईं। दो दिनों से यह आयोजन चल रहा है। इसमें शहरवासी श्रद्धालु बढ़चढकर भाग ले रहे हैं। प्रतिदिन सुबह आठ से 12 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए पूजन व महायज्ञ किया जाता है। दोपहर दो से शाम पांच बजे तक श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालु आनंद उठाते हैं। हरिओम महाराज ने कैथल वासियों को संदेश दिया की ग्लोबल वार्मिंग से बचना है तो यज्ञ जरूरी है। बढ़ते तापमान का अगर संतुतिल करना है तो उसके लिए यज्ञ बहुत जरूरी है। इस दौरान शहरवासियों की कुशलता के लिए प्रार्थना भी की।
विज्ञापन


इस अवसर पर अशोक गोयल, चेतन शर्मा, प्रधान विक्की शर्मा, डॉ. प्रदीप शर्मा, आई डी भारद्वाज, सुभाष एसडीओ, संजय चौधरी, प्रवीण चौधरी, कपिल गोयल, संदीप चौधरी आदि सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें