5केएलटी1: श्री कपिल मुनि मंदिर में चल रहे यज्ञ में आहुति डालते श्रद्धालु
कलायत। माघ माह के शुरू होने के साथ ही श्री कपिल मुनि मंदिर में विश्व शांति और स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर एक माह का यज्ञ व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन चल रहा है। पुजारी अनिरुद्ध गौतम ने बताया कि धार्मिक कार्यक्रमों का यह सिलसिला माघ पूर्णिमा तक जारी रहेगा। अल सुबह यज्ञशाला में हवन का आयोजन होता है। शास्त्रों के अनुसार, माघ मास में भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा और हवन करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और घर में सुख-शांति व समृद्धि आती है। उन्होंने ने कहा कि इस महीने में सुबह स्नान करके हवन-पूजन करने से हजार यज्ञों के बराबर पुण्य मिलता है, ऐसा शास्त्रों में कहा गया है। हवन के लिए कुछ विशेष तिथियां अत्यंत शुभ मानी जाती हैं। 18 जनवरी को मौनी अमावस्या, 23 जनवरी को बसंत पंचमी और 1 फरवरी को माघी पूर्णिमा के अवसर पर विशेष हवन और धार्मिक आयोजन होंगे।
5केएलटी1: श्री कपिल मुनि मंदिर में चल रहे यज्ञ में आहुति डालते श्रद्धालु