फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: काव्य गोष्ठी में साहित्यकारों ने रचनाओं से बांधा समा

विज्ञापन
विचार एवं काव्य गोष्ठी में उपस्थित अतिथि एवं रचनाकार। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कैथल। सद्भावना साहित्य सदन कैथल की ओर से सेक्टर-21 स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन में विचार और काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता साहित्यकार डॉ. विकास आनंद ने की। मुख्य अतिथि समाजसेविका डॉ. सरस्वती चालिया रहीं और श्याम सुंदर शर्मा गौड़, सुरेंद्र कुमार कंवल हरियाणवी व प्रोफेसर अनिल सौदा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। गोष्ठी का शुभारंभ सोहनलाल सोहनी की हरियाणवी रचना से हुआ। डॉ. आरडी बिबीयन, विनोद कुमार, श्याम सुंदर शर्मा गौड़, रजनीश शर्मा, प्रोफेसर अनिल सौदा, दिलबाग अकेला, सुरेंद्र कंवल हरियाणवी और सतबीर जागलान ने भी विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और जीवन से जुड़े विषयों पर रचनाएं प्रस्तुत कीं। डॉ. सरस्वती चालिया ने लड़का-लड़की को समान समझने और योग को दैनिक जीवन में अपनाने पर जोर दिया।

विचार एवं काव्य गोष्ठी में उपस्थित अतिथि एवं रचनाकार। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें