फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: श्रावण की पूर्णिमा को मनाया जाता है विश्व संस्कृत दिवस

Sun, 03 Aug 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। इंदिरा गांधी महिला कॉलेज में शनिवार को संस्कृत भारती जिला कैथल की कार्यकारिणी की मासिक गोष्ठी हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला मंत्री पंडित जय भगवान शास्त्री व विद्यालय प्रमुख डॉक्टर शैलेंद्र ने संयुक्त रूप से की।
विज्ञापन

जय भगवान शास्त्री ने बताया कि संस्कृत भारती हरियाणा (न्यास) की ओर से जिले के विभिन्न स्कूलों, धर्मशालाओं कार्यालयों, मंदिरों व सामाजिक संस्थाओं आदि में संस्कृत संभाषण शिविर चले हुए हैं।

उन्होंने बताया कि संस्कृत भाषा सीखने के इच्छुक व्यक्ति अपने नजदीकी स्थान पर जाकर संस्कृत शिविर में भाग ले सकते हैं व संस्कृत बोलना सीख सकते हैं।

यह शिविर शहर में हनुमान वाटिका, इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय, आरकेएसडी महाविद्यालय, माता गेट मंदिर, फ्रेंड्स कॉलोनी आदि में चलाए जा रहे हैं।

शिविर की शिक्षिका कुमारी आशा ने बताया कि शिविर चलाने के लिए 25 शिक्षकों की व्यवस्था की जा चुकी है, जो सुबह-सांय विभिन्न स्थानों पर शहर व विभिन्न गांवों में जाकर संस्कृत बोलना सिखाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें