फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व साइकिल दिवस : साइकिल की ओर बढ़ रहा लोगों का रुझान

विज्ञापन
पुनीत जैन - फोटो : जनसुनवाई के दौरान फरियाद सुनतीं डीएम अन्नपूर्णा गर्ग।
विज्ञापन
कैथल। एक समय केवल आवागमन का साधन मानी जाने वाली साइकिल अब लोगों की जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा बनती जा रही है। बढ़ते प्रदूषण, ट्रैफिक जाम और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के कारण लोगों का रुझान फिर से साइकिल की ओर बढ़ रहा है। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर शहर में भी साइकिल की बढ़ती लोकप्रियता साफ दिखाई दी। साइकिल की दुकानों पर लोग साइकिल खरीदने पहुंच रहे हैं। अब लोग केवल कामकाज के लिए ही नहीं बल्कि फिटनेस और स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए भी साइकिल चला रहे हैं।
विज्ञापन

चिकित्सक जितेंद्र गिल का कहना है कि नियमित रूप से साइकिल चलाना शरीर के लिए बेहद लाभदायक है। इससे हृदय स्वस्थ रहता है, वजन नियंत्रित रहता है और मधुमेह, उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों का खतरा भी कम होता है। प्रतिदिन 30 से 45 मिनट तक साइकिल चलाने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों को फायदा मिलता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में शारीरिक गतिविधियां कम होती जा रही हैं। ऐसे में साइकिल चलाना एक सरल और प्रभावी व्यायाम है। यह शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ तनाव कम करने में भी मदद करता है।
शहर के साइकिल विक्रेता संजय अरोड़ा ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में फिटनेस साइकिलों की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। पहले जहां अधिकतर लोग बच्चों की साइकिल खरीदने आते थे, वहीं अब युवा और मध्यम आयु वर्ग के लोग भी फिटनेस के लिए साइकिल खरीद रहे हैं। उनकी दुकान पर पांच हजार रुपये से शुरू होकर 15000 हजार तक की विभिन्न मॉडल की साइकिलें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

दुकानदार पुनीत जैन ने बताया कि स्कूल जाने वाले बच्चों के अलावा अब सुबह और शाम व्यायाम करने वाले लोग भी बड़ी संख्या में साइकिल खरीद रहे हैं। कई ग्राहक गियर वाली आधुनिक साइकिलों को पसंद कर रहे हैं। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ने के कारण साइकिल की बिक्री में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है। इसके अलावा साइकिल चलाना पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद है।
ग्राहक अमित शर्मा का कहना है कि उन्होंने कुछ माह पहले फिटनेस के लिए साइकिल चलाना शुरू किया था। इससे उनकी सेहत में सकारात्मक बदलाव आया है और वे पहले की तुलना में अधिक ऊर्जावान महसूस करते हैं। साइकिल न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है बल्कि यह प्रदूषण कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यही कारण है कि समय के साथ लोगों का रुझान एक बार फिर साइकिल की ओर बढ़ रहा है।

पुनीत जैन- फोटो : जनसुनवाई के दौरान फरियाद सुनतीं डीएम अन्नपूर्णा गर्ग।

पुनीत जैन- फोटो : जनसुनवाई के दौरान फरियाद सुनतीं डीएम अन्नपूर्णा गर्ग।

पुनीत जैन- फोटो : जनसुनवाई के दौरान फरियाद सुनतीं डीएम अन्नपूर्णा गर्ग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें