फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कार्यशाला

Sun, 08 Jun 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। इंदिरा गांधी पब्लिक स्कूल में शिक्षकों की सोच में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए लैंगिक संवेदनशीलता (जेंडर सेंसिटिविटी) विषय पर प्रभावशाली कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका संचालन पीजीटी अर्थशास्त्र आशु सहगल ने किया। उन्होंने विभिन्न प्रजेंटेशन स्लाइड्स के माध्यम से जेंडर समानता, भेदभाव के प्रभाव और लैंगिक संवेदनशीलता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। सत्र को रोचक और सहभागिता पूर्ण बनाने के लिए इंटरएक्टिव एक्टिविटीज़ और प्रश्नोत्तरी सत्र भी रखा गया, जिसमें अध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रधान जेबी खुरानिया एवं प्रधानाचार्या रंजू गुप्ता ने संबोधन में अध्यापकों को समाज में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। संवाद


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें