फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन की मजबूत के लिए कर रहे काम : बृजेंद्र

Tue, 10 Mar 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा ने प्रदेश में विभाजन की राजनीति को बढ़ावा दिया है और लोगों को बांटने का काम किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि छह महीनों से कांग्रेस ने अपने संगठन को दोबारा मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर काम शुरू किया है।

वह सोमवार को पाई अनाज मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने पूर्व विधायक गोलन सहित हलके के कई कांग्रेस नेताओं द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भी शिरकत की। बृजेंद्र सिंह ने कहा कि हाल के चुनावों के दौरान भाजपा ने प्रदेश के लोगों के बीच गहरी खाई पैदा करने का प्रयास किया, लेकिन अभी भी यह खाई इतनी गहरी नहीं हुई है कि उसे भरा न जा सके। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से पार्टी नेता राहुल गांधी से विचार-विमर्श कर प्रदेश में सद्भावना यात्रा निकालने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनावों के बाद प्रदेश में आम लोगों के बीच यह भावना बनने लगी थी कि विपक्ष ने मैदान छोड़ दिया है। लोगों को विपक्ष की कमी महसूस होने लगी थी और आमजन खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे थे।
विज्ञापन


प्रदेश में कांग्रेस की हार और हुड्डा कांग्रेस को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि कुछ हद तक यह बात सही है, लेकिन संगठन की कमजोरी भी एक बड़ा कारण रही, जिसके चलते गुट उभरते दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यकर्ताओं को पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाए, जिसके कारण पार्टी पिछड़ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें