कैथल। गांव कुराड़ के राजकीय स्कूल में स्थित कुश्ती की नर्सरी के खिलाड़ी पिछले लगभग तीन वर्षों से राष्ट्रीय, खेलों इंडिया, राज्यस्तर, जिलास्तर व अंडर 11 स्कूली प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पदक जीत रहे हैं। वे इन पदकों को हासिल कर जिले सहित अपने प्रदेश व देश का नाम चमका रहें हैं।
एनआईएस कोच मंदीप ने बताया कि यह नर्सरी अलाॅट होने से पहले सभी खिलाड़ी गांव कुराड़ के अखाड़ में शुरू से ही अभ्यास करते थे। इसके संचालक ओम प्रकाश हैं और वे भी अखाड़ा में खिलाडिय़ों अभ्यास करवाते हैं। इसके बाद राजकीय स्कूल में स्थित कुश्ती की नर्सरी पिछले तीन वर्षों से संचालित है।
कुश्ती नर्सरी में मिक्स 25 लड़के व लड़कियों सहित 55 अन्य खिलाड़ी भी अभ्यास करते है। इसमें आठ से 19 वर्ष वर्ष के खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। इसमें आठ से 15 वर्ष के खिलाड़ियों को 1500 रुपये व 15 से 19 वर्ष के खिलाड़ियों को 2000 रुपये की खुराक भत्ता राशि मिलते है, जो उनके बैंक खाते में सीधी आती है।
कोच मंदीप ने बताया कि नर्सरी के खिलाड़ी कठिन अभ्यास कर विभिन्न प्रतियोगिताओं मेंं भाग लेकर पिछले तीन वर्षों से से खेलों इंडिया जूनियर, राज्यस्तर, जिलास्तर व अंडर-11 स्कूली प्रतियोगिताओं में भाग लेकर निरंतर पदक जीत रहें है और गांव का नाम चमका रहे हैं।
उन्होंने बताया कि नर्सरी के लगभग छह खिलाड़ी खेले काटे के तहत आर्मी में भर्ती हुए हैं। ये हमारे लिए खुशी की बात है।
कोच मंदीप ने बताया कि जिस तरह आजकल देश के युवा नशे की चपेट में आकर अपना भविष्य व जीवन नष्ट कर रहे हैं तो उन्हें अपना ध्यान खेलों में लगाना चाहिए। खेलों से उनका सर्वांगीण विकास होता है वह नशे से दूर हो जाता है और एक अच्छा खिलाड़ी बनता है। कुश्ती नर्सरी के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेकर सैंकड़ों पद जीते हैं। संवाद
नर्सरी के खिलाड़ी बोले
खिलाड़ी रविंद्र 12वीं में पढ़ता है। 61 किलोभार वर्ग में खेलता है। सुबह शाम निरंतर अभ्यास करता है। उसने खेलों इंडिया जूनियर व सीनियर में स्वर्ण पदक जीता है। लक्ष्य ओलंपिक खेलना है।
खिलाड़ी राजीव 12वीं कक्षा में पास आउट हो चुका है। 67 किलोभार वर्ग में खेलता है। वह सुबह शाम निरंतर अभ्यास करता है। वह अखाड़ा प्रतियोगिता ग्रीको में स्वर्ण पदक जीत चुका है।
खिलाड़ी अंकित 12वीं कक्षा में पास हो चुका है। 55 किलोभार वर्ग में खेलता है। वह सुबह शाम निरंतर अभ्यास करता है। उसने बताया कि अखाड़ा प्रतियोगिता में रजत पदक जीत चुका है।
खिलाड़ी प्रिंस 10वीं कक्षा में पढ़ता है। और 55 किलोभार वर्ग में खेलता है। वह सुबह और शाम अभ्यास करता है। राज्यस्तरीय स्कूली प्रतियोगिता में वह रजत पदक जीत चुका है।
खिलाड़ी खुशी 12वीं कक्षा में पढ़ती है। वह कईं वर्षो से कुश्ती खेल रही है। ओर 55 किलोभार वर्ग में खेलती है। वह सुबह शाम निरंतर अभ्यास करती है। वह राज्यस्तरीय स्कूली प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुकी है। उसका उसका लक्षय ओलंपिक खेलों में खेलना है।
खिलाड़ी तन्नू 12वीं कक्षा में पढ़ती है। वह कईं वर्षो से कुश्ती खेल रही है। ओर 53 किलोभार वर्ग में खेलती है। कोच से सहयोग मिलता है तो प्रदर्शन सुधर रहा है। इसी का असर है कि वह राज्यस्तरीय स्कूली प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत चुकी है। उसका उसका लक्षय ओलंपिक खेलना है।
खिलाड़ी साक्षी, 11कक्षा में पढ़ती है। वह कईं वर्षो से कुश्ती खेल रही है। ओर 53 किलोभार वर्ग में खेलती है। वह सुबह शाम निरंतर अभ्यास करती है वह राज्यस्तरीय स्कूली प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत चुकी है। उसने बताया कि विश्व स्तर पर देश का नाम रोशन करना है।
खिलाड़ी मनरीत, छठी कक्षा में पढ़ती है। 28 किलोभार वर्ग में वह खेलती है। वह सुबह शाम निरंतर अभ्यास करती है। कोच के टिप्स आगे बढ़ने में मदद कर रहे हैं। हॉल ही में हुई अंडर 11 राज्यस्तरीय स्कूली प्रतियोगिता में रजत पदक जीत चुकी है। उसका उसका लक्षय ओलंपिक खेलना है।