फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा भी फूट डालो और राज करो की अपना रही है नीति : चौटाला

Wed, 07 Sep 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
मंच पर मौजूद नेतागण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि जननायक चौ. देवीलाल गरीबों, दलितों और जरूरतमंदों के प्रति जीवन भर समर्पित रहे और उन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की नीतियों का अनुसरण कर दलित उत्थान के लिए जीवन पर्यंत काम किया। वे आगामी 25 सितंबर को चौ. देवीलाल जयंती के अवसर पर करनाल में आयोजित होने वाली महारैली को लेकर आरकेएम पैलेस में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जननायक चौधरी देवी लाल के मन में बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के प्रति श्रद्धा थी। पिछले दिनों भाजपा व कांग्रेस ने मिलकर इस हरे भरे प्रदेश का भाईचारा खराब करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी। इसलिए प्रदेश के भाईचारे को कायम रखने के उद्देश्य से इनेलो के द्वारा बाबा साहब अंबेडकर की 125वीं जयंती को सद्भावना वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। बाबा साहब की जयंती को समर्पित इनेलो ने हर जिला व खंड मुख्यालय पर सद्भावना कार्यक्रम आयोजित कर दलितों के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों में तेजी लाने और गरीब और जरूरतमंद के हितों में क्रियान्वित होने वाली योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के संदर्भ में आवाज बुलंद की। इस रैली के माध्यम से इनेलो पूरे हरियाणा प्रदेश के लोगों को एक मंच पर एकत्रित कर पार्टी की संगठनात्मक एकता का परिचय देगी। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने भी बैठक को संबोधित किया।

वहीं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं इनेलो नेता रामपाल माजरा ने कहा कि जननायक चौ. देवीलाल ने आम आदमी के लिए जीवन भर संघर्ष किया और उसी का परिणाम है कि इनेलो आज के दिन भी चाहे वो सत्ता में नहीं है फिर भी पिछड़े, दलितों और गरीबों के हकों के लिए वक्त-वक्त पर आवाज उठाने का कोई अवसर नहीं चूकती। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र मदान, जिला अध्यक्ष कंवरपाल करोड़ा, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शशी वालिया, जिला मीडिया संयोजक हरदीप पाडला, बलवान कोटड़ा, जाट शिक्षा समिति के प्रधान रणबीर ढुल, सरपंच रामफल मलिक खुराना, धर्मबीर कैमिस्ट, युवा नेता जसमेर तितरम, धर्मपाल छौत, काला खरक प्रधान, युवा जिलाध्यक्ष बलराज नौच, व्यापार सैल जिलाध्यक्ष जिप्पी शोरेवाला, हलका प्रधान मा. प्रेम गुर्जर, मा. बलबीर मटौर, चंद्रभान दयौरा, हरिकिशन सैनी, सुशील गुप्ता, मोहन शर्मा, साहिल अरोड़ा, पिरथी सीड़ा, बलवंत संजय जागलान, भूपेंद्र जैलदार, साहब सिंह, बच्चन सिंह माजरी, रामदिया चावरिया, पार्षद सुरजीत पबनावा, महिपाल नैन, ऋषि राज राणा, राजेश शर्मा सहित भारी संख्या में इनेलो पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें