फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मजदूर के श्रम का हो रहा शोषण ः आनंद

Fri, 02 May 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय परिसर में श्रम दिवस पर कर्मचारी संगठनों ने एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें किसान सभा नेता और ज्ञान विज्ञान आंदोलन के नेता सतपाल आनंद ने कहा कि आज पग-पग पर मजदूर के श्रम का शोषण किया जा रहा है व उसके गरिमामय जीवन जीने के अधिकार को नकारा जा रहा है। यह ठीक नहीं है।

उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी विडंबना तो यह है कि देश में करोड़ों मजदूर हैं और करोड़ों लोग उन पर आश्रित है। इसके बावजूद मई दिवस पर सरकार की ओर से अवकाश भी नहीं किया जाता।
विज्ञापन


सभा की शुरुआत में मई दिवस के शहीद हुए मजदूरों को श्रद्धांजलि दी गई और उन्हें नमन किया। सीटू जिला सचिव नरेश रोहेड़ा ने कहा कि हरियाणा में पिछले 10 सालों से न्यूनतम वेतन भी नहीं दिया है। सतपाल दिल्लोंवाली और जसबीर सिंह ने कहा कि जो भी मेहनत करके अपना व परिवार का पेट भरता है व पालता है वे सब मजदूर हैं।

शिक्षाविद डॉ. विकास आनंद व ईश्वर ढांडा ने कहा कि दो हजार बीस में उत्पादन मूल्य में मालिक का मुनाफा दो साल में 15 प्रतिशत बढ़ गया है और मजदूर की मजदूरी तीन चार प्रतिशत घट गई है। उन्होंने बताया कि मजदूर ही देश को बनाता है व देश को चार चांद लगाता है, लेकिन आज उसके बच्चे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार आदि हर क्षेत्र में पिछड़ रहें हैं।
विज्ञापन


सभा की अध्यक्षता शिवचरण, बसाउ राम सीटू, रमेश हरित, सतपाल दिल्लोंवाली जसबीर सिंह व महेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से की। जबकि संचालन मास्टर जयप्रकाश ने किया। इस मौके पर सुषमा जडौला, बसाऊ राम, महेंद्र सिंह व शिवचरण, मास्टर रामफल गुहणा, जगरुप सहारण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें