फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत : लीला राम

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कैथल शहरी मंडल की कार्यकारिणी की मीटिंग आरकेएसडी कॉलेज के हाल में रखी गई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि विधायक लीलाराम पहुंचे। विधायक ने भारतीय जनता पार्टी के कैथल मंडल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल पार्टी नहीं यह एक परिवार है, जो आज भारत देश के अधिकांश राज्यों में शासन कर रही है।
विज्ञापन

विधायक लीलाराम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी परिवार की तरह अनुशासन में रहकर के कार्य करना सीखाती है। भारतीय जनता पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं को भरपूर मान सम्मान दिया जाता है। किसी भी पार्टी के लिए कार्यकर्ता उसकी मेन कड़ी होते हैं। आज भारतीय जनता पार्टी देश के अधिकांश राज्यों में शासन कर रही है, उसकी मूल में भारतीय जनता पार्टी का समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता है। जो यश ओर अपयश की परवाह न करते हुए निरंतर कार्य करता है। विधायक ने कहा कि सरकार निरंतर रूप से विकास के नए नए आयाम स्थापित कर रही हैं। विधायक लीलाराम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश और देश से समाप्त होने के कगार पर खड़ी है। किसानों के कंधे पर बंदूक चलाना कांग्रेस को रास नहीं आएगा। इस मौके पर उनके साथ ज्योति सैनी डारेक्टर बिजली बोर्ड हरियाणा, पूर्व चेयरमैन अरुण सर्राफ, रवि भूषण गर्ग, शहरी मडल अध्यक्ष विरेंद्र बत्रा, मंडल महामंत्री सुरेश जांगड़ा, सुरेश क्योडक़, महामंत्री सतपाल भारद्वाज, पार्षद विनोद सोनी, काला रबारी, पार्षद परवीन सिंगला, पार्षद कुलदीप सैनी, रचत थरेजा,हरपाल शर्मा, रामकुमार नैन, सीमा शर्मा,मिरा सैणी, गोकुल वाल्मीकि, पूजा रानी, रिंकू सैणी, रवि पहावा, बलदेव लोट, ब्रिजमोहन, पार्षद गोपाल सैणी, हरिष सचदेवा, लाजपतराय सिंगला, दीपक सिंगला, हिमांशु गोयल, गुलाब मागल, प्रदीप शर्मा, रोहित सहित पार्टी के अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें