फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े कर्मी

Tue, 07 Oct 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। ग्योंग गांव में विलेज लेवल इंफोर्समेंट टीम पर हुए हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पटवारी, ग्राम सचिव और कृषि विभाग के कर्मचारी अब धान के सीजन में पराली जलाने के मामलों को रोकने से इन्कार कर रहे हैं।

सोमवार को कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यालयों में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग दोहराई।

पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र खटकड़ ने बताया कि 6 अक्तूबर को उनकी एसोसिएशन, ग्राम सचिव, वीएलडीए और कृषि विभाग के कर्मचारी विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। उनका विरोध 8 अक्तूबर तक जारी रहेगा और यदि आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो 9 अक्तूबर को डीसी लघु सचिवालय में भी प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, जिससे फिल्ड में काम करने का विरोध किया जा रहा है। गत 1 अक्तूबर को ग्योंग गांव में पराली जलाने से रोकने गई विलेज लेवल टीम पर हमला हुआ था। कृषि विभाग के दो कर्मचारी और दो पटवारी और एक ग्राम सचिव घायल हुए थे। किसानों ने टीम की बाइक तोड़ दी और फील्ड बुक, चालान बुक व पटवारी का सिजरा नक्शा भी छीन लिया था। इस मामले को लेकर अब कर्मचारी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें