संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रोहतक से चंडीगढ़ जाते समय बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे भाजपा के जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर के निवास स्थान पर पहुंचे। जैसे ही अचानक से मुख्यमंत्री के ढांड में पहुंचने की कार्यकर्ताओं को भनक लगी तो वहां कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई। इस मौके पर उन्होंने ढांड के आढ़तियों को आढ़त दिलवाने का आश्वासन दिया।
साथ ही जाते जाते मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दावा करते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश में सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता चुनावों में यदि कड़ी मेहनत करेगा तो कार्यकर्ताओं के दम पर ही भाजपा एक बार फिर देश के नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने का काम करेगी। कहा कि भाजपा के राज में देश मेें अमन है। चारों ओर शांति ही शांति है।अब विपक्ष के पास कोई मुद्दा नही है। मंडी प्रधान नरेश घराड़सी ने मुख्यमंत्री से एफसीआई से गेहूं की रुकी हुई आढ़त दिलवाने, स्टेट की खरीद एजेंसियों से गेहूं की खरीद करवाने, मंडी में बारदाना मुहैया करवाने तथा मंडी में अटल कंटीन खुलवाने का मांग पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने मंडी प्रधान को को कहा कि इस मामले में एफसीआई से बात हो चुकी है। मंडी कह रुकी हुई आढ़त दिलवाने का काम शीघ्र होगा। गेहूं खरीद के लिए राज्य सरकार की खरीद एजेंसियों के माध्यम से खरीद करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए जाएंगे।