फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीवरेज लाइन बदलने का काम धीमा

Sun, 23 Feb 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर की नई अनाज मंडी में जर्जर हो चुकी सीवरेज लाइन को बदलने का काम जारी है परंतु यह निर्माण कार्य कछुआ चाल से चल रहा है। इस कारण गेहूं के आगामी सीजन में किसानों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

मंडी में सीवरेज लाइन बिछाने के लिए सड़कें उखाड़ी गई है, लेकिन इनका निर्माण कार्य सीजन से पहला पूरा होना मुश्किल है, ऐसे में सीजन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रालियों की आवाजाही को लेकर किसानों को परेशानी होगी।
विज्ञापन


शहर की नई अनाज मंडी में सीवरेज डालने का यह कार्य पिछले साल अगस्त माह शुरू हुआ था, लेकिन बाद में धान का सीजन आने के बाद इस कार्य को रोक दिया गया था। अब दोबारा से एक माह पहले यह कार्य शुरू हुआ था।
विज्ञापन


आढ़तियों की मांग है कि गेहूं सीजन से पहले यह कार्य पूरा किया जाना चाहिए, ताकि सीजन के दौरान परेशानी न हो। आढ़ती धर्मपाल, राजकुमार, सोहन व रामकुमार ने बताया कि अगले महीने से गेहूं की सीजन की शुरुआत होने की संभावना है। मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र ढुल ने बताया कि मंडी में सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य हो चुका है। अब बाहर लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें