फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम होने चाहिए, पाखंडों से मतलब नहीं : देवेंद्र हंस

Sat, 04 Jan 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। सड़क शिलान्यास विवाद पर गुहला से कांग्रेसी विधायक देवेंद्र हंस ने कहा कि मुझे जनता के काम से मतलब है, पाखंडों से नहीं। उन्होंने कहा कि मुझे गुहला की जनता ने विधायक बनाया है, ताकि वे जनता की आवाज बन सके। उनका प्रथम कर्तव्य जनता के काम करवाना है। जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाना है जोकि वह कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हलके की समस्याओं को उन्होंने सदन में रखा और उन्हें हल करवाने के लिए वह प्रतिबद्ध हैं। हंस ने कहा कि लोगों के काम होने चाहिए उद्घाटन करके कौन नंबर बना गया, मैं इस तरह के पाखंड में नहीं पड़ना चाहता। उन्होंने कहा कि विधायक बनते ही उन्होंने इस सड़क के निर्माण को लेकर विभिन्न मंचों से आवाज उठाना शुरू कर दिया। विधानसभा से लेकर प्रशासन तक उन्होंने पत्र लिखें और जनहित में सड़क को जल्दी से जल्दी बनाने की मांग की।
विज्ञापन


हंस ने कहा कि मुझे लोगों की समस्याएं उठाने का शौक है। मैं अपना काम करता हूं। व्यंग्य कसते हुए उन्होंने पलटवार कर कहा कि कुछ लोगों को उद्घाटन का शौक है वह अपनी गाड़ियों में नारियल भरकर चलते हैं। जहां कोई नया निर्माण होता देखा नारियल फोड़कर फोटो खिंचवाने लगते हैं। नारियल फोड़ने वालों को अपना काम करने दीजिए मैं अपना काम करता रहूंगा। लोगों की समस्याएं हल होनी चाहिए इससे क्या फर्क पड़ता है कि उद्घाटन किसने किया है।

विधायक ने कहा कि अब वह यह देखेंगे कि सड़क निर्माण किसी प्रकार की धांधली न हो और सड़क का निर्माण सही मापदंडों के अनुसार हो, ताकि जनता को जो सड़क मिले वह जल्दी टूट कर भ्रष्टाचार की भेंट न चढ़ जाए।
विज्ञापन


नहीं तो सड़क है, बैठ जाएंगे ः देवेंद्र हंस ने कहा कि प्रदेश में उनकी सरकार नहीं आई तो क्या हुआ। वे लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए विधानसभा में आवाज उठाने से लेकर शासन का दरवाजा खटखटाते रहेंगे। काम सिर्फ आवाज उठाने से हो गया तो ठीक.. वरना वे जनता को साथ लेकर सड़क पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें