फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: छुट्टी से टला काम, कल गोशाला में शिफ्ट होंगे गोवंश

Sun, 04 Aug 2024 03:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर में बढ़ रही गोवंश की समस्या के समाधान करने के लिए नगर परिषद की ओर से तीन अगस्त से विशेष अभियान चलाया जाना था। इस अभियान के तहत जींद रोड पर मॉडल टाउन में बनी गोशाला से गोवंश शिफ्ट करने का कार्य शुरू किया जाना था लेकन शनिवार को छुट्टी के कारण शिफ्टिंग का कार्य नहीं हो पाया है। अब यह काम सोमवार को किया जाएगा।

गौरतलब है दो दिन पहले ही जिला पालिका आयुक्त कार्यालय में नगर परिषद के अधिकारियों व कुछ गोशाला संचालकों ने बैठक की। इसी बैठक में मॉडल टाउन की गोशाला से गोवंश शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया था। अब शनिवार को गोवंश को शिफ्ट करने का कार्य न होने की स्थिति में सोमवार से यह कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शहर में बढ़ रही गोवंश की समस्या से शहर के लोग काफी परेशान है। इसलिए वे इन गोवंशों को सड़कों से हटाने की मांग लगातार नगर परिषद के अधिकारियों से कर रहे हैं। दो दिन पहले कुछ पार्षदों ने ईओ कुलदीप मलिक को समस्या के समाधान के लिए एक ज्ञापन भी सौंपा था। हालांकि शहर में पिछले

करीब चार दिन से सड़कों से बेसहारा गोवंश पकड़ने का अभियान तो जारी है। इस अभियान के तहत अभी तक करीब 150 गोवंश को गोशाला में छोड़ा जा चुका है।
यहां होते हैं सबसे अधिक हादसे

शहर की ऐसी कोई सड़क नहीं है, जहां पर गोवंश न बैठे हुए दिखाई न दें। रात के समय तो गोवंश की संख्या सड़कों पर अधिक होती है। इस कारण सफर करने में वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। शहर में सर छोटू राम चौक से शुगर मिल तक और जींद रोड पर जिला
विज्ञापन


नगारिक अस्पताल के पास सबसे अधिक हादसे गोवंश के कारण होता है।
शहर बढ़ रही गोवंश की समस्या के समाधान के तहत मॉडल टाउन से गोवंश को जींद रोड पर बन रही सरकारी गोशाला में गोवंश शिफ्ट किए जाने थे, लेकिन शनिवार को छुट्टी के कारण यह कार्य शुरू नहीं हो पाया है। अब सोमवार से इस कार्य को शुरू करते हुए गोवंश शिफ्ट किए जाएंगे। इसके साथ ही शहर की सड़कों से बेसहारा गोवंश पकड़क अन्य गोशाला में छोड़े जा रहे हैं। - कुलदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें