संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। इंदिरा गांधी पी.जी. महिला महाविद्यालय, कैथल की छात्राओं ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय ‘रत्नावली 2025’ महोत्सव में शानदार सात पुरस्कार जीते। प्राचार्य डॉ. आरती गर्ग ने बताया कि कॉलेज की कुल 20 छात्राओं ने 15 अलग-अलग प्रतियोगिताओं में भाग लिया था।
कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने छात्राओं की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता कॉलेज के अनुशासन, परिश्रम और टीम भावना का परिणाम है।
ये रहे परिणाम
n
हरियाणवी ग्रुप सॉन्ग में द्वितीय स्थान (पूजा एवं ग्रुप)
n
पॉप सॉन्ग (हरियाणवी) में तृतीय स्थान (सुरेखा एवं ग्रुप)
n
चित्रकला प्रदर्शनी में तृतीय स्थान (भव्या, बी.ए. प्रथम वर्ष)
n
रागनी (डुएट) में तृतीय स्थान (प्रियंका, बी.ए. द्वितीय वर्ष)
n
हरियाणवी भजन में चतुर्थ स्थान (प्रियंका, बी.ए. द्वितीय वर्ष)
n
हरियाणवी डिक्लेमेशन में चतुर्थ स्थान (तमन्ना, बी.ए. तृतीय वर्ष)
n
लोक गीत में पंचम स्थान (प्रियंका, बी.ए. द्वितीय वर्ष)