फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राज्य स्तरीय सीनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
​खिलाड़ी शेफाली।
विज्ञापन
कैथल। ग्योंग गांव की खिलाड़ी शेफाली ने हाल ही में राज्य स्तरीय सीनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। खो-खो से खेल यात्रा शुरू करने वाली शेफाली बास्केटबॉल, कराटे, वुशु और नेटबॉल जैसे विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं। अब उनका लक्ष्य आगामी अंतरराज्यीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करना है।
विज्ञापन

शेफाली ने बताया कि उन्होंने करीब 14 वर्ष की आयु में खेलों में भाग लेना शुरू किया था। शुरुआती दिनों में उन्होंने खो-खो खेला और इसी खेल ने उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। लगातार मेहनत और अभ्यास के बल पर उन्होंने विभिन्न खेलों में प्रतिभा साबित की।



कई खेलों में हासिल किए पदक

शेफाली ने खो-खो, बास्केटबॉल और कराटे में सीनियर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है। उनकी प्रमुख उपलब्धियों में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल प्रतियोगिता में कांस्य पदक और ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी नेटबॉल प्रतियोगिता में रजत पदक शामिल हैं। इसके अलावा खेल महाकुंभ में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा शेफाली ने स्टेट जूनियर कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक और स्टेट जूनियर वुशू प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने प्रदेश स्तर की हैंडबॉल, जैवलिन थ्रो और स्कूल राज्य लॉन्ग जंप प्रतियोगिताओं में भी भाग लेकर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन


कॉलेज में मिली बेस्ट एथलीट की उपाधि

बीएससी की पढ़ाई के दौरान शेफाली को कॉलेज स्तर पर बेस्ट एथलीट सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान उनकी खेल उपलब्धियों और उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रमाण है। उनकी सफलता का सफर लगातार आगे बढ़ रहा है।

कोचों के मार्गदर्शन से मिली सफलता

शेफाली ने बताया कि खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा उन्हें स्कूल की कोच नीलम काजल से मिली। बाद में आरकेएसडी कॉलेज के विभागाध्यक्ष गुरदीप भोला के मार्गदर्शन ने उनके खेल कॅरिअर को नई दिशा दी। परिवार का सहयोग भी उनके लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहा।

अंतरराज्यीय प्रतियोगिता पर नजर

राज्य स्तरीय सीनियर चैंपियनशिप की बास्केटबॉल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने के बाद शेफाली का आत्मविश्वास बढ़ा है। वह इन दिनों आगामी अंतरराज्यीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप की तैयारी में जुटी हैं और बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करने का लक्ष्य लेकर अभ्यास कर रही हैं। उनकी उपलब्धियां जिले की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रही हैं।

खिलाड़ी शेफाली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें