संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज कैथल के अर्थशास्त्र विभाग एवं महिला प्रकोष्ठ ने मंगलवार को गूगल मीट पर आर्थिक विकास में महिला सशक्तीकरण की भूमिका विषय पर एक दिवसीय ऑनलाइन राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया। इस मौके पर देश में विकास के मुद्दे पर महिला सशक्तीकरण की चर्चा की गई। उनकी भूमिका अहम बताई गई।
उद्घाटन सत्र की शुरुआत डॉ. रितु वालिया के परिचय और स्वागत से हुई। प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने मुख्य अतिथि डॉ. एमएम गोयल, पूर्व डीन ऑफ कॉलेजेज एंड सोशल साइंसेज, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, कुरुक्षेत्र और पूर्व कुलपति, स्टारेक्स यूनिवर्सिटी गुरूग्राम का औपचारिक स्वागत किया। डॉ. सीमा गुप्ता ने सेमिनार का विषय प्रवर्तन किया। डॉ. एमएम गोयल ने कहा कि विकसित भारत के लिए महिला सशक्तीकरण आवश्यक है और 2047 तक विकसित भारत बनने के लिए एक महत्वपूर्ण कारक है।
इस पूरे सत्र में अर्थशास्त्र की प्राध्यापिका डॉ. श्वेता खोली, जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय की डॉ. अर्पणा नेगी और लखनऊ विश्वविद्यालय की डॉ. रितु नारंग मुख्य वक्ता रही। आरकेएसडी कॉलेज की डॉ. शिल्पी अग्रवाल ने उनका स्वागत किया। सेमिनार में 14 तकनीकी सत्रों में लगभग 130 शोध पत्र प्रस्तुत किए। समापन सत्र में भिवानी के चौ. बंसी लाल विवि के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल मुख्य वक्ता रहे। डॉ. संजय गोयल ने स्वागत किया और सेमिनार के विषय के बारे में जानकारी दी। प्रोफेसर ऋचा लांग्यान ने अंत में रिपोर्ट प्रस्तुत की और पढ़ी। सेमिनार प्रतिभागियों की प्रतिक्रिया और डॉ. गीता गोयल के धन्यवाद ज्ञापन दिया।