फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन के साथ महिला कालेज में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ

Thu, 28 Jul 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हवन के साथ शुरू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 कलायत के श्री कपिल मुनि महिला कालेज के शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हवन के साथ शुरू किया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मपाल शर्मा की अध्यक्षता में करवाए गए यज्ञ में प्रबंध समिति सदस्यों व स्टाफ ने पूर्णाहुति डाली।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत करते हुए धर्मपाल शर्मा ने कहा कि बिना किसी सरकारी सहायता के 14 वर्षों से महिला शिक्षा के लिए जो समर्पित भाव उन्हें कलायत में देखने को मिला उससे वे बहुत अभिभूत हैं। इस कालेज को सरकारी कालेज का दर्जा दिलवाने के लिए संजीदगी से प्रयास किए जा रहे हैं उनका अति शीघ्र सुपरिणाम सामने आएगा।

उन्होंने कहा कि 13 अगस्त को मुख्यमंत्री कलायत आ रहे हैं। उनके सामने रखी जाने वाली मांगों में महिला कालेज को सरकारी कालेज का दर्जा दिलवाना प्रमुख रहेगी। प्रबंधन समिति के प्रधान सुरेश राणा ने कहा कि प्रबंध समिति पूरी तरह से कालेज को सरकार को सौंपने का मन बना चुकी है। प्रबंध समिति केवल चाहती है कि कालेज का नाम कपिल मुनि के नाम पर ही हो तथा यह कालेज छात्राओं के लिए ही रहे। आज कालेज का 14वां शैक्षणिक सत्र आरंभ हो गया है। नव सत्र में महिला कालेज में स्नातकोत्तर स्तर की कक्षाएं भी शुरू की गई हैं जिनमें एमकॉम व एमए हिंदी शामिल है।
विज्ञापन


कालेज के प्रधानाचार्य डा. सुरेश आत्रेय ने कहा कि कालेज में छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण खेलों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभा को प्रदर्शित करने के अवसर दिए जाते हैं। हवन में प्रधान सुरेश राणा, कैप्टन राजकुमार राणा, धनराज गर्र्ग, बीडी बंसल,
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें