ढांड के गांव पबनावा में महिला से मारपीट कर जबरदस्ती जहर पिलाने का मामला प्रकाश में आया है। उसका यहां एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पीड़िता के मजिस्ट्रेट को दिए बयान के बाद पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव पबनावा निवासी उषा देवी ने बताया कि ने बताया कि 22 अगस्त को वह घर पर काम रही थी। पड़ोसियों के साथ मामूली कहासुनी हो गई।
तभी पड़ोस में रहने वाली आशा, रीतु, मीनू, गीता, नीको, मनीषा व बीरबल इकट्ठे होकर उसके घर में घुस गए तथा उसके साथ मारपीट की।
इसी दौरान आरोपियों ने उसे जबरदस्ती पकड़कर उसके मुंह में जहर डाल दिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया।
वहां अस्पताल में मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज हुए। जांच अधिकारी ईएसआई हवा सिंह ने बताया कि मैजिस्ट्रेट को दिए ब्यान में महिला ने गांव पबनावा निवासी बीरबल, आशा, रीतु, मीनू, गीता, निको पर आरोप लगाया है। इसके बाद इन सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।