संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पुलिस लाइन कैथल में महिला जन जागरूकता नशा मुक्ति महासम्मेलन हुआ। इसमें आशावर्कर, आंगनबाड़ी व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं सहित अन्य विभागों की महिलाओं ने भाग लिया और नशा मुक्त समाज के निर्माण की शपथ ली।
इस दौरान एसपी उपासना ने कहा कि पुलिस ने जिले को नशा मुक्त बनाने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए डीएसपी कुलदीप बेनीवाल के नेतृत्व में इंस्पेक्टर सतीश कुमार, पीएसआई रामलाल, एचसी सुखबीर व एचसी सुनील कुमार का गठन किया गया है। यह टीम लगातार गांव-गांव जाकर जिला वासियों को नशा नहीं करने बारे जागरूक कर रही है।
एसपी ने कहा कि नशे जैसी बुराई से अपने बच्चों को बचाने के लिए उनके अभिभावकों सहित पूरे समाज को जागरूक होना पड़ेगा। हरियाणा में विभिन्न प्रकार के नशे पांव पसार रहे है, जिसके लिए हम सभी का जागरूक होना समय की मांग है। अन्यथा आने वाली पीढ़ी हमें माफ नहीं करेंगी। अभिभावक अपने किशोर आयु के बच्चों के प्रति सतर्क रहें। नशा शरीर के लिए जहां खतरनाक है, वहीं अपराध का भी मुख्य कारण है। अनेक युवा जो नशे में किसी कारणवश धंस जाते हैं और फिर उस नशे की पूर्ति के लिए कोई भी आपराधिक वारदात करने से नहीं हिचकिचाते। नशा मुक्त व अपराध मुक्त समाज की स्थापना के लिए हम सभी को मिलकर कदम उठाने होंगे।
एसपी ने कहा कि समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए महिलाएं अहम भूमिका निभा सकती हैं। अपने परिवार, आस-पड़ोस व रिश्तेदारी में नशा नहीं करने बारे जागरूक करें। नशे के सौदागरों के नेटवर्क को कुचलने के लिए इसकी बिक्री, खपत और उपयोग संबंधी जानकारी पुलिस के साथ साझा करें व इस प्रकार के अपराधियों को सलाखों पीछे पहुंचाने में सहयोग करें। इस दौरान मौजूद महिलाओं ने शपथ ली कि इस मुहिम में वे सभी पुलिस का सहयोग करेंगी।
कुरुक्षेत्र। पे स्केल की मांग को लेकर धरना दे रहे पटवारियों और कानूनगो को समर्थन देने पहुंचे कि
कुरुक्षेत्र। पे स्केल की मांग को लेकर धरना दे रहे पटवारियों और कानूनगो को समर्थन देने पहुंचे कि
कुरुक्षेत्र। पे स्केल की मांग को लेकर धरना दे रहे पटवारियों और कानूनगो को समर्थन देने पहुंचे कि