गांव किच्छाना में पानी की समस्या को लेकर महिलाओं ने हाथ में बर्तन लेकर जन स्वास्थ्य विभाग के प्रति रोष प्रकट किया। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि पिछले चार दिन से उनके यहां पानी की एक बूंद नहीं आ रहा। इससे वह बेहद परेशान हैं।
इस बारे में वे कई बार-बार जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को भी अवगत करा चुके हैं, लेकिन समस्या का कोई भी समाधान नहीं हो रहा। महिलाओं करमो, संतोष, धनपति, सरजीतो, चमेली, सूबा, मुखत्यार बलवंत, राम कला ने बताया कि गर्मी के समय में ही पानी की खतप ज्यादा होती है, लेकिन यहां पेयजल की व्यवस्था की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्हें गर्मी के मौसम में चार दिनों से पेयजल आपूर्ति नहीं मिल रही। इससे उनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।