सामान्य अस्पताल में फैली अव्यवस्था के कारण महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी समस्या को कोई समाधान नहीं हो रहा है। अस्पताल में पीने के पानी व शौचालय का बुरी हालत के कारण महिलाओं को दर-दर भटकना पड़ता है। महिलाओं ने बताया कि डेंगू सेे बचाने के लिए अस्पताल प्रशासन बड़े-बड़े दावे कर रहा है, सबसे ज्यादा मच्छर अस्पताल के अंदर है। ऐसे में डेंगू से कैसा बचा जा सकता है। महिलाओं ने बताया कि उन्होंने शिकायत पेटी में भी दो बार शिकायत दी है। लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। महिला पूजा भारद्वाज, सुनीता, कविता ने बताया कि वह अपने बेटे के इलाज के लिए पिछले करीब तीन सप्ताह से अस्पताल में आ रही है। अस्पताल में पीने का पानी नहीं है और शौचालय की हालत इतनी खराब है कि वहां खड़ा होना बहुत मुश्किल है। अस्पताल के कमरों में मच्छरों का प्रकोप है। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन जहां डेंगू को काबू करने के दावे कर रहा है, सबसे अधिक अगर मच्छर है तो वह अस्पताल परिसर में है। जिस ओर वह कोई ध्यान नहीं दे रहे है।
सीएमओ मनीष बंसल ने बताया कि जल्द ही अस्पताल में सफाई करवाकर व्यवस्था का सही कर दिया जाएगा। उनके संज्ञान में अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है।