फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: महिलाओं ने रखा वट सावित्री व्रत

Fri, 07 Jun 2024 03:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। महिलाओं ने वीरवार को वट सावित्री का व्रत रखा। सुबह से ही महिलाओं ने पूजन-अर्चना शुरू कर दी। महिलाओं ने बरगद के पेड़ में नारा लपेटकर पति के लंबी आयु के प्रति विशेष प्रार्थना की। वट सावित्री सौभाग्य प्राप्ति के लिए बड़ा और अडिग व्रत माना जाता है।
विज्ञापन


पौराणिक कथाओं के अनुसार, सावित्री नाम की महिला ने अपने सुहाग यानि पति के प्राणों की रक्षा के लिए वट वृक्ष के नीचे यमराज की पूजा की, जिससे प्रसन्न होकर यमराज ने सत्यवान की आयु बढ़ा दी। सुहागन स्त्रियां सावित्री की तरह वटवृक्ष के नीचे पूजा करती हैं और पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। भारतीय संस्कृति में यह व्रत आदर्श नारीत्व का प्रतीक एवं पर्याय बन चुका है। वट सावित्री व्रत में वट और सावित्री, दोनों का विशेष महत्व है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें