फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे का डरः छत पर जाने से डरती हैं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के वार्ड नंबर 12 में मायापुरी व जनकपुरी कॉलोनी में मकानों की छतों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के हाईटेंशन तार हादसों को न्योता दे रहे हैं। मकानों की छतों से इन तारों की दूरी मात्र दो से तीन फुट है। कई जगह तो ऐसी है, जहां बिजली के तार बिल्कुल मकानों के साथ सटे हैं। कॉलोनी के निवासी मकानों से तार जुड़े होने के कारण भय के साये में जी रहे हैं। लेकिन बावजूद इसके निगम के अधिकारी अवैध कालोनी का बहाना बना इस समस्या का कोई समाधान नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

कालोनी निवासी शमशेर सिंह ने बताया कि वे मकानों पर से गुजर रहे तार हटवाने की मांग को लेकर कई बार बिजली निगम के अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन इन्हें यहां से अब तक नहीं हटाया जा सका।
कई बार करंट की चपेट में आ चुके लोग:
साहब सिंह ने बताया लटकते तार के कारण कई बार लोग करंट की चपेट में आ चुके हैं। कॉलोनी के दो मजदूर कुछ समय पहले तार की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए थे। कॉलोनी के निवासी बच्चों को इस डर से छतों पर नहीं चढ़ने देते कि कहीं कोई बच्चा इसका शिकार न हो जाए। कॉलोनी के बनने से लेकर अब तक समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।
विज्ञापन

बरसात के दिनों में दीवारों में आता है करंट:
महिला संतरो देवी ने बताया कि बरसात के दिनों में मकानों की दीवार गीली हो जाती हैं। इस कारण कई बार उनमें करंट आ जाता है। बरसाती मौसम में तो लोगों का घरों से बाहर निकलना भी दूभर हो जाता है। स्थानीय निवासियों ने मांग की कि विभाग को इस समस्या का जल्द समाधान करना चाहिए।
हर समय रहता है भय:
महिला मूर्ति देवी ने बताया कि हाईटेंशन तारों के घरों की छतों से कम दूरी होने के कारण यहां पर हर समय बड़ी दुघर्टना का भय बना रहता है। जिस कारण यहां के लोग भय के साये में जी रहे हैं। निगम को जल्द ही इस समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें