फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के अभाव हुई महिला की मौत के मामले में केस दर्ज

Tue, 22 Nov 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
भाजपा नेता राव सुरेंद्र सिंह और यशपाल प्रजापति ने अस्पताल का दौरा किया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सामान्य अस्पताल में इलाज के अभाव में बच्ची को जन्म देने के बाद महिला की मौत के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इसमें नर्स और डॉक्टर के खिलाफ लापरवाही बरतने के आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन


सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में गांव मोहना निवासी कर्मवीर ने बताया कि 15 नवंबर को उसने अपनी पत्नी सीमा को सिविल अस्पताल मेें दाखिल करवाया था। सीमा ने वहां पर एक बेटी को जन्म दिया। 20 नवंबर सुबह की रात को अचानक सीमा को घबराहट हुई और सास लेने में परेशानी होने लगी। उसकी मां स्टाफ नर्स को बुलाने के लिए गई तो नर्स ने डाक्टर के पास भेज दिया। उस समय कोई भी डाक्टर नहीं था। करीब तीन घंटे तक उसकी मां कभी नर्स तो कभी डॉक्टर के कमरे के चक्कर लगाती रहीं। सुबह करीब साढ़े तीन बजे उसकी पत्नी सीमा की मौत हो गई। करीब तीन घंटे बाद स्टाफ नर्स ने उसे एक दवाई दी, लेकिन तब तक सीमा दम तोड़ चुकी थी।  एएसआई मनोज कुमार ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में मृतका सीमा के पति कर्मवीर की शिकायत पर अज्ञात स्टाफ नर्स और चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

सामान्य अस्पताल में पहले इलाज के अभाव में महिला का दम तोड़ना। उसके बाद पोस्टमार्टम रूम में उसके शव को चूहों द्वारा कुतरने का मामला गरमाने लगा है। सोमवार को भाजपा नेता राव सुरेंद्र और नगर परिषद के चेयरमैन यशपाल प्रजापति ने पोस्टमार्टम हाउस का दौरा किया। इस दौरान उन्हें फ्रिजर के एसी वाले रास्ते में सुराख भी मिला जो कि अस्पताल प्रशासन के दावे की पोल खोल रहा था। उन्होंने अधिकारियों को सुराख को ठीक कराने को कहा। जबकि रविवार को मामला प्रकाश में आने के बाद चिकित्सा अधिकारियों ने कहा था कि फ्रिजर में चूहा नहीं घुस सकता।
विज्ञापन

भाजपा नेता ने सीएमओ को साथ लेकर महिला के भर्ती वार्ड से लेकर पोस्टमार्टम रूम तक पहुंचाने के निशानों का पता किया। महिला की मौत के बाद महिला के शव को इमरजेंसी में करीब एक घंटे तक रखा गया। जहां पर महिला का शव रखा हुआ था, वहां भी कई स्थानों से ऐसे रास्ते थे, जहां चूहे आसानी से प्रवेश कर सकते हैं।

अपनी कमियों का छिपाने में जुटा रहा अस्पताल प्रशासन
सुबह नगर परिषद के चेयरमैन व भाजपा नेता अस्पताल पहुंचे तो मामले की गंभीरता को देखते हुए करीब सालों से सफाई के अभाव में खराब पड़े पोस्टमार्टम रूम को चमका दिया गया। डॉक्टरों ने कहा कि फ्रिजर के अंदर कुछ भी जाने का रास्ता नहीं है। लेकिन चेयरमैन व राव ने फ्रिजर के पीछे जाकर देखा तो एसी के रास्ते के निकट सुराख मिला, जहां से चूहेे अंदर जा सकते हैं। उन्होंने इसके लिए उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद इमरजेंसी में भी जहां महिला का करीब एक घंटे तक शव रखा हुआ था वहां भी ऐसे ही हालत मिले हैं।
भाजपा नेता ने कहा कि जल्द ही डॉक्टरों के साथ एक मासिक मीटिंग शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह बड़ी ही दुखद घटना है। ऐसा किसी और के साथ ना हो इसके लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। सीएमओ को पोस्टमार्टम के फ्रिजर व अन्य सुविधाओं को सही करने के निर्देश दे दिए हैं। वहीं नगर परिषद चेयरमैन ने कहा कि यहां आ रही परेशानियों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा।

डॉक्टर बोले मेवात में अधिक और कैथल में कम हैं डॉक्टर
वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. आरडी चावला ने भाजपा नेता व चेयरमैन से कहा कि कैथल में डॉक्टरों की भारी कमी है। अस्पताल में 55 डॉक्टरों की आवश्यकता है और 17 डॉक्टर उनके पास हैं। उन्होंने कहा कि मेवात में डॉक्टर अधिक हैं कैथल में डॉक्टर कम हैं। इस कारण परेशानी आ रही है। भाजपा नेताओं ने इस समस्या को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

क्या था मामला
अस्पताल में ऑपरेशन से बच्ची को जन्म देने के बाद एक महिला की मौत हो गई थी। रविवार को पोस्टमार्टम रूम में शव रखने के बाद महिला के शव को कई जगह से चूहों ने कुतर दिया था। जिस कारण परिजनों ने रोष जताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें