पुत्र होने पर मायके से पीलिया में बाइक न मिलने के कारण पति की प्रताड़ना से तंग होकर कुल्तारण की एक विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी थी।
इस संबंध सदर पुलिस ने महिला के पति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल खटकड़ ने बताया अगौंध वासी मोनिका के पिता का देहांत होने पर उसके चाचा धर्मबीर सिंह ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर दो साल पहले उसकी शादी कुल्तारण वासी सतीश कुमार से की थी। शादी के बाद मोनिका को जब बेटा हुआ तो वह पीलिया लाने मायके गई। इस पर उसके पति उस पर बाइक लाने का दबाव बनाया। इस बारे में मोनिका ने उन्हें अवगत करवाया था।
इस बारे में पंचायत होने पर मोनिका को ससुराल भेज दिया गया, परंतु उसके पति ने उससे मारपीट की और 23 मार्च को उसने फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर राज सिंह ने आरोपी सतीश कुमार वासी कुल्तारण को गिरफ्तार किया।